Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 1, 2022

स्कूल में भरा पानी, पंचायत भवन में चल रही पढ़ाई

 छिबरामऊ। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अकबरपुर में एनएचएआई नाले का निर्माण ऊंचाई पर कराया जा रहा है। इससे नीचे बने कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जलभराव हो गया है। शुक्रवार को पढ़ने के लिए पहुंचे छात्रों को पंचायत भवन में बैठकर पढाई करनी पड़ी।


कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। दोनों विद्यालयों में लगभग 400 से

अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक बीना दुबे ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण के कारण विद्यालय भवन काफी नौचा हो गया है। नाले का निर्माण भी हाईवे की ऊंचाई के हिसाब से ही कराया जा रहा है। नाला अभी भी अधूरा पड़ा है। गुरुवार की दोपहर हुई तेज बरसात के पूरे गांव का पानी विद्यालय के परिसर में एकत्रित हो गया। पानी भरा होने के कारण न तो शिक्षक विद्यालय भवन तक पहुंच सके और न ही छात्र खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल त्रिपाठी से शिकायत दर्ज कराई गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञान सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। पंचायत भवन का ताला खुलवाकर छात्रों की कक्षाएं शुरू कराई। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि व प्रधानाध्यापिका ने एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। मिट्टी हटवाकर शीघ्र ही पानी निकासी के समुचित इंतजाम कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।


एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द विद्यालय का निरीक्षण कर जलभराव समस्या को दूर किया जाएगा।

स्कूल में भरा पानी, पंचायत भवन में चल रही पढ़ाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link