Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 1, 2022

Primary ka master: स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक की हुई मौत, शिक्षक समाज मे शोक की लहर

 *स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक की हुई मौत*

*शिक्षक समाज मे शोक की लहर*


*पत्नी सरिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 4 महीने के पुत्र शिवांश के सिर उठा पिता साया*



सुल्तानपुर 1 अगस्त 2022 को जिले के थाना बल्दीराय अंतर्गत शिक्षक शिव पूजन बच्चों को कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी।क्लास में पढ़ाते समय उनके सीने में असहनीय दर्द होने से गिर पड़े।स्टाफ के लोगो ने उनके उपचार के अस्पताल ले लाये जहाँ चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। देखते ही देखते शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एव शिक्षको की भीड़ उमड़ पड़ी।परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राथमिक विद्यालय चकमूसी, न्याय पंचायत हेमनापुर, बल्दीराय विकास खण्ड में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। शिव पूजन पुत्र दीनानाथ गुप्ता बल्दीराय ब्लॉक के ग्राम पूरे जमांदार दौनव के निवासी थे । वे विवाहित थे उनकी पत्नी सरिता आयु 30 वर्ष और उनका एक चार महीने का पुत्र शिवांश भी है।अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ चले गए। शिव पूजन सोमवार को लगभग 11.30 बजे क्लास में पढ़ाते समय असामयिक निधन हो गया ।शिक्षक की मौत की सूचना प्राप्त होते ही शिक्षक समुदाय समाज मे शोक की लहर ।

दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे शोकाकुल परिवारीजनों को अपार दुःख सहने की सामर्थ्य प्रदान करे। इस घटना से शिक्षक समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।शिक्षको में शोक व्याप्त है। 💐💐

निज़ाम खान जिला प्रवक्ता 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर।

Primary ka master: स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक की हुई मौत, शिक्षक समाज मे शोक की लहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link