खंड विकास अधिकारी ने किया तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण
लालगंज। खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह ने शनिवार को तीन प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पठनपाठन ठोक तरह से होते देख खजुरी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधि बच्चों के भविष्य को बनाती हैं।
खंड विकास अधिकारी ने खजुरी प्राथमिक विद्यालय, बसही प्राथमिक विद्यालय व लालगंज प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के ड्रेस, मिड डे मील व मीनू की जांच करते हुए पठन-पाठन की
प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने सुका बच्चों के आने की समय सारणी व उपस्थिति पंजिका के संबंध में शिक्षकों से पूछताछ को साथ ही निर्देश दिया कि साफ सफाई और पढ़ाई नियमित किताब के चैप्टर आधार पर शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति बनाए रखने की जरूरत है। तीनों विद्यालयों में से खजुरी के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दयाशंकर पटेल की व्यवस्था तथा बच्चों के पठन-पाठन की गतिविधि की आकर्षक विधि से प्रभावित होकर खंड विकास अधिकारी ने पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय लालगंज की उ शिक्षिका सुमन शुक्ला के मिड डे मील के मीनू को देखकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साफ-सफाई के लिए जागरूकता अभियान नियमित चलते रहना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अरविंद सिंह, सुमन शुक्ला, सतेंद्र भारती, ममता, शोला सिंह, शवनम बानी, अमित मिश्रा, विद्या प्रकाश, राहुल यादव, शिक्लोचन, अलका कुमारी, सुशीला कुमारी, बंदिता प्रसाद, राम आधार, शीला सिंह आदि मौजूद रहीं।
.jpeg)
