Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 20, 2022

पोषण वितरण में अनियमितता में कारण बताओ नोटिस जारी

 महराजगंज


सिसवा ब्लाक के ग्राम पंचायत पकड़ी चौबे में पोषाहार वितरण में अनियमितता के आरोप की जांच में पहुंचे सीडीपीओ ने इस मामले में मौके पर उपस्थित लोगों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ मिली है। इसको लेकर शिकायत के आधार पर सम्बंधित कार्यकत्रियों के खिलाफ सीडीपीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।



ग्राम पकड़ी चौबे निवासी मुमताज सिद्दीकी ने सीडीपीओ सिसवा मनोज कुमार शुक्ला को शिकायत पत्र देकर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़ी कार्यकत्रियों पर आरोप लगाया था कि गांव में पोषाहार वितरण मानक के अनुसार नहीं किया जाता है। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे सीडीपीओ मनोज कुमार शुक्ला ने लोगों के जानकारी के आधार पर मामले को सत्य पाया।


उन्होंने कार्यकत्रियों से मार्च, अप्रैल तथा मई माह के पोषाहार वितरण पंजिका की सत्यापित प्रति के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच में आरोप सत्य पाया गया है और कार्यकत्रियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पोषण वितरण में अनियमितता में कारण बताओ नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link