Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी, Roll Number लेकर रहें तैयार

 UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी, Roll Number लेकर रहें तैयार


डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा एक्टिव

कमीशन की ओर से रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक साइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा। ऑफलाइन या किसी अन्य प्रकार से परिणाम प्राप्त नहीं किया जा सकेगा। 


रोल नंबर लेकर रहें तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे कभी भी जारी होने की संभावना है। ऐसे में नतीजे चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड से इसे देख लें। नंबर को अपने फोन में फोटो खींचकर सुरक्षित रख लें जिससे कि नतीजे आते ही आप जल्दी से परिणाम की जांच कर पाएं।


नतीजे चेक करने का आसान तरीका

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल (रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।

अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।

UP TET Qualifying Marks: कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स एवं पर्सेंटेज

इस परीक्षा को पास करने के लिए वर्ग के अनुसार अलग-अलग कटऑफ निर्धारित है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है।

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी, Roll Number लेकर रहें तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link