परिषदीय स्कूलों में सत्र की शुरुआत से नहीं मिली राशि
फतेहपुर। शिक्षकों के 1,41,37000 रुपये के वेतन से परिषदीय स्कूलों के बच्चे फल खा गए। सत्र की शुरुआत से ही बजट के अभाव में शिक्षक वेतन से बच्चों को फल बांट रहे हैं। बीएसए ने पूरे सत्र के लिए 3,82,53,948 रुपये का फल बजट मांगा है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में तीन लाख चार हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को प्रतिदिन तय मेन्यू के तहत दोपहर को पक्कापकाया
भोजन खिलाया जाता है। प्रत्येक सोमवार को बच्चों को एक ताजा फल देने का प्रावधान है। फल वितरण के लिए प्रति बच्चा मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण चार रुपये भुगतान करता है। 31 मार्च के बंद शासन ने फल बजट के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दी है।
ऐसे में शिक्षक बच्चों को अपने वेतन से फल बांट रहे हैं। पहली
अप्रैल से 31 अगस्त तक कुल 17 कार्य दिवसों में शिक्षक 1.41,37,319 रुपये के फल बच्चों को खिला चुके हैं।
उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण से फल बजट के लिए मांगपत्र भेजा है।
बीएसए संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि शासन से 3,82,53,948 रुपये फल बजट मांगा गया है। धनराशि मिलने पर शिक्षकों को खर्च किया पैसा उपलब्ध कराया जाएगा।
.jpeg)
