#Chitrakoot बीएसए चित्रकूट की बड़ी कार्यवाही, समय से पहले विद्यालय बंद करने पर प्रधानाचार्य निलंबित....
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय करौंहा क्षेत्र मानिकपुर का 3:10 में निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय बंद था। बीएसए ने जारी पत्र में बताया कि टाइम एंड मोशन के अनुसार विद्यालय खुलने के 15 मिनट पहले और बंद होने के कम से कम 30 मिनट तक उपस्थित रहने के निर्देश अध्यापकों को हैं लेकिन इं प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी तिवारी द्वारा न खुद समय का पालन किया गया न स्टाफ से कराया गया। उनके द्वारा आदेशों की अवहेलना करने पर उनको निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है की प्रधानाध्यापक द्वारा मई 2025 में भी एमडीएम में लापरवाही और अनुपस्थित रहने पर एक माह का वेतन बीएसए चित्रकूट द्वारा रोका गया था।


