Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 16, 2026

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई


डायट भोगांव पर प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य ने प्रवक्ता को तलब किया तो प्रवक्ता ने प्राचार्य के सामने ही धोखे से मैसेज जाने की बात कहते हुए छात्रा से माफी मांग ली। इसके बाद छात्रा ने कोई शिकायत नही की है।


डायट भोगांव पर प्रशिक्षु छात्रा को यहा तैनात प्रवक्ता ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इस मामले मे जब प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा से बात की गई तो प्राचार्य ने बताया कि नवंबर 2025 में एक डीएलएड प्रशिक्षु ने प्रवक्ता द्वारा उसके मोबाइल पर गलत मैसेज भेजे थे। इसकी शिकायत छात्रा ने उनसे की थी। उन्होंने छात्रा को मामले में एफआईआर कराने को कहा था। इस पर छात्रा ने कहा कि प्रवक्ता को बुलाकर वे अपने ढंग से समझा दें। इस पर उनके द्वारा प्रवक्ता को मौके पर बुलाया गया। प्रवक्ता ने छात्रा से माफी मांगते हुए कहा कि वह यह मैसेज अपनी पत्नी को भेज रहा था। गलती से उसके मोबाइल पर पहुंच गया। इसके बाद छात्रा ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया था। छात्रा ने कोई शिकायत नही की है। फिर भी तीन महीने पहले ही प्रवक्ता को कक्षा शिक्षण से हटा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link