Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 20, 2022

UP मौसम अलर्ट: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 23 सितंबर तक बारिश के आसार

 लखनऊ : पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर तक मूसलाधार और अन्य क्षेत्रों में हल्की बरसात की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में भटिंडा, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी, रांची और बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी के आसपास है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के सभी पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बरसात हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से सटे हुए ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज सोनभद्र आदि जिलों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं।



सोमवार सुबह से ही चमकती धूप और बादलों की आवाजाही का खेल जारी रहा। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई और बादलों की आवाजाही बनी रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप और बादलों की आवाजाही के साथ आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बुलंदशहर, बस्ती और शाहजहांपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे।

UP मौसम अलर्ट: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 23 सितंबर तक बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link