Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 5, 2022

बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की होगी जांच

 लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिन प्रकरणों में एक से अधिक आश्रितों की नियुक्ति की बात सामने आ रही है, उनके फोरेंसिक ऑडिट के भी



निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी बीएसए को पत्र भेजा है। मृतक आश्रित नियुक्ति के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (जो स्नातक उत्तीर्ण) के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव भी भेजने को कहा गया है। साथ ही मृतक आश्रित में नियुक्त कर्मचारियों का सेवा संबंधी ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link