Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 18, 2022

बेसिक शिक्षा मंत्री राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक को प्रदान करेंगे लैपटॉप

 


बस्ती। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मडराट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह लैपटॉप प्रदान करेंगे।



आईपीई ग्लोबल वोडाफोन फाउंडेशन जिज्ञासा परियोजना व आरुहि विकास संस्थान की ओर से रविवार को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित होगा। मंत्री, डॉ. सर्वेष्ट मित्र सहित प्रदेश के 18 शिक्षकों के कृतित्व पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण भी करेंगे। इस संबंध में वोडाफोन जिज्ञासा फाउंडेशन की राज्य समन्वयक हिमानी सिंह ने बताया कि शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र के प्रयासों, उपलब्धियों की एक पुस्तक में समेटने का प्रयास किया गया है और अब उन्हें स्मार्ट फोन व लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। सवाद

बेसिक शिक्षा मंत्री राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक को प्रदान करेंगे लैपटॉप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link