Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 18, 2022

Primary ka master: वकील ने प्रधानाध्यापिका को मारीं सात गोलियां, फिर दे दी जान

वकील ने प्रधानाध्यापिका को मारीं सात गोलियां, फिर दे दी जान


इटावा। वकील ने सरेशाम लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रधानाध्यापिका को सात गोलियां मार दीं। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। प्रधानाध्यापिका अस्पताल में भर्ती है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।



शिक्षक साथी बन नौनिहालों का भविष्य संवारेंगे सेवानिवृत शिक्षक

फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के कोकपुरा शाला गांव की अभिलाषा यादव (43) पत्नी अवनीश जुगरामऊ प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने बसरेहर क्षेत्र के अभिनयपुर गांव के सुधीर यादव से बीमा कराया था। सुधीर एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट होने के साथ ही जिला कोर्ट में वकालत कर रहा था। मंगलवार को अभिलाषा बीमा के संबंध में सुधीर से मिलने इकदिल के केशवपुरा गांव गई थीं। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया तो सुधीर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अभिलाषा पर फायर कर दिए। अभिलाषा बचने के लिए दौड़ीं, लेकिन सुधीर ने एक के बाद एक सात गोलियां सीने, पेट, दोनों हाथों, मुंह और जांघ में मारीं गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक वकील ने खुद को भी गोली मार ली।

Primary ka master: वकील ने प्रधानाध्यापिका को मारीं सात गोलियां, फिर दे दी जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link