बदायूं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित पंचम राज्यस्तरीय आदर्श पाठ योजना में जिले बेसिक शिक्षा विभाग के दो तथा पूर्व में नियुक्त रहे वजीरगंज निवासी एक शिक्षक का चयन किया गया है।
परिषद द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कटरी में स्थित कादरचौक विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार द्वारा पर्यावरण विषय पर बनाई गई पाठ योजना तथा इसी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिन्सी नगला के शिक्षक विवेक कुमार द्विवेदी ने हिंदी विषय की पाठ योजना प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। शिक्षक प्रवीण कुमार द्वारा बनाई गई पाठ योजनायें विगत तीन वर्षों में परिषद द्वारा सम्मानित होती रही हैं। इसके अलावा पूर्व में यहां नियुक्त रहे परिषदीय शिकव वर्तमान में डायट आगरा में प्रवक्ता पद पर कार्यरत डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय की विज्ञान विषय पर बनाई गई पाठ योजना प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षक वर्ग में प्रथम स्थान पर चयनित हुई है। सभी चयनित शिक्षकों को परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संवाद
.jpeg)
