Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 18, 2022

Primary ka master: पुरानी पेंशन बहाली होने तक जारी रहेगा संघर्ष,अटेवा ने पुरानी पेंशन बचाओ मंच के बनैर तले बैठक कर बनाई रणनीति

 कहा अटेवा के साथ सभी को मिलकर लड़नी होगी लड़ाई


इटवा, अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच के बनैर तले गुरुवार को कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों की संगोष्ठी हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और मजबूत एवं सफल बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही मंच के इटवा ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा के साथ मिलकर चलें और वह दिन जल्द ही आएगा जब हम सब पुरानी पेंशन से आच्छादित होंगे।जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता एवं सहयोग के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी साथियों का आह्वान किया। प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने सभी को सामूहिक सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल ने ब्लॉक के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से अटेवा के साथ मिलकर संघर्ष करने की अपील की। इस दौरान इटवा ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें अरुण विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र प्रकाश गौंड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजी केसरवानी को संगठन मंत्री, प्रमोद यादव महामंत्री, रमाकांत द्विवेदी संरक्षक, दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए। बैठक में मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी, संजय पाठक, कृष्णा चौधरी, विनोद चौधरी, सुनील कुमार सोनी, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।


पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा के साथ मिलकर चलें


बांसी,। बीआरसी मिठवल पर गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय अटेवा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए अधिकाधिक लोगों को सदस्य बनाने पर चर्चा हुई। अटेवा के जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बहुत ही



महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन संघर्ष करता रहेगा और तब तक करेगा जब तक सफलता नहीं मिल जाती। बैठक में महिला संवर्ग का विस्तार करते हुए सुदेश को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अर्चना कुलश्रेष्ठ को संगठन मंत्री, श्वेता श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। सभी का अंजना शर्मा, संगीता श्रीवास्तव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर संजय पांडेय, संजय जायसवाल, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, श्रवण कुमार, बृजेश वर्मा, अभिलाष मिश्रा आदि मौजूद रहे

Primary ka master: पुरानी पेंशन बहाली होने तक जारी रहेगा संघर्ष,अटेवा ने पुरानी पेंशन बचाओ मंच के बनैर तले बैठक कर बनाई रणनीति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link