बागपत। नगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की बुधवार को जमकर धुनाई की गई। शिक्षक के रोजाना छेड़छाड़ करने से परेशान छात्राओं ने परिजनों से शिकायत की तो वे स्कूल पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा होने को जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, उसे निलंबित कर दिया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक ने बुधवार को कक्षा में छात्रा को बुरी नीयत से छुआ उसने विरोध जताया तो उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। उसे किसी को इस बारे में जानकारी नहीं देने के लिए भी धमकाया।
उक्त छात्रा स्कूल छोड़कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसका पता चलने पर आसपास के लोग भी स्कूल पहुंच गए और शिक्षक की धुनाई कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच छेड़छाड़ करता था। गई। वहां से आरोपी शिक्षक को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई और छात्रा के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी शिक्षक शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master,

