Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 18, 2022

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बनेगा राज्य खेल प्राधिकरण

 संभल, चंदौली, हापुड़ व शामली में बनेंगे स्टेडियम


राज्य सरकार शेष बचे चार और जिलों संभल, चंदौली, हापुड़ व शामली में स्टेडियम जल्द बनवाने जा रही है। संभल के चंदौसी तहसील के भरतरा गांव में युवा कल्याण विभाग और चंदौली में पशुपालन विभाग मौखिक की जमीन पर स्टेडियम पर बनेगी। अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि इसी साल इन चारों स्टेडियम का निर्माण हो जाएगा। अयोध्या में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, सहारनपुर खेल छात्रावास व लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में वेलोड्रम ( सायकल ट्रैक ) आदि पर भी काम चल रहा है।



लखनऊ, राज्य की खेल नीति का मसौदा तैयार हो गया है। इसे मंजूरी के लिए जल्द ही अंतिम रूप देकर कैबिनेट में रखा जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)की तरह प्रदेश में राज्य खेल प्राधिकरण बनेगा। इसमें सभी ओलंपिक खेलों की सुविधाएं होंगी। यह राज्य में उसी तरह काम करेगा जैसे साई के सेंटर काम करते हैं। इसके अलावा राज्य में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए राजकीय खेल प्रशिक्षण संस्थान का गठन किया जाएगा।


खेल नीति में राज्य में पांच हाई परफारमेंस सेंटर और 15 एक्सीलेंस सेंटर बनाकर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की बात कही गई है।


यही नहीं खेल संघों के साथ निजी क्षेत्र को भी सरकारी खेल स्टेडियम संचालित करने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएंगी। एनआईएस करने वाले राज्य के खिलाड़ियों की फीस सरकार देगी।


पहली दफा सरकार कराएगी राज्य खेल सरकार पहली दफा राज्य खेलों का आयोजन करेगी। यह पांच-छह स्तरों पर होगा। गांवों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। यहां से चुने गए खिलाड़ी ब्लाक, ब्लाक से चुने गए खिलाड़ी तहसील, तहसील के चुने गए खिलाड़ी विधान सभा स्तर, यहां से चुने गए खिलाड़ी जिला, जिला से चुने गए मण्डल और मण्डल से चुने गए खिलाड़ी राज्य स्तर पर हिस्सा लेंगे। खेल नीति को मंजूरी जल्द

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बनेगा राज्य खेल प्राधिकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link