Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 18, 2022

कई दिन से शोषण झेल रही छात्राएं, नाम काटने का डर दिखाता था शिक्षक, शिक्षिका ने पता चलने पर दबाया मामला

 बागपत। नगर के एक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर भले ही बुधवार को शिक्षक को पकड़ लिया है। यहां छात्राएं पिछले कई दिन से शोषण झेल रही थीं। शिक्षक उनको नाम काटने का डर दिखाता था। हालांकि छात्राओं ने हिम्मत करके शिक्षिका को इस बारे में बताया तो वह भी मामला दबाने में जुटी रही।


छात्राओं ने पुलिस के सामने रोते हुए बताया कि वे कई छात्राएं हैं, जिनसे शिक्षक छेड़छाड़ करता था। वे विरोध करती थीं तो उन्हें नाम काटने की धमकी दी जाती थी। वहीं, बदनामी की बात भी कही जाती थी। इसके डर से वह कई दिन तक शोषण झेलती रहीं। शिक्षक की हरकतें बंद नहीं हो रही थीं। इस पर छात्राओं ने मंगलवार को शिक्षिका को इस बारे में बताया। किस तरह से शिक्षक उनसे छेड़छाड़ कर रहा है।


इस पर शिक्षिका ने कार्रवाई करने की बजाय छात्राओं से कहा कि तुम किसी से कुछ मत बताना। हम खुद ही शिक्षक को समझा देंगे। इस तरह शिकायत के बाद भी शिक्षक का कुछ नहीं हुआ तो उसकी हिम्मत बढ़ती चली गई। उसके बुधवार को छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया।

स्कूल में तैनात हैं 22 शिक्षिकाएं व इकलौता शिक्षक

जिस स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है। उसमें 22 शिक्षिकाएं तैनात हैं और वहां इकलौता शिक्षक है। उस शिक्षक के बारे में पिछले कई दिन से बीएसए कार्यालय में मौखिक रूप से शिकायत पहुंच रही थी। इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।

कई दिन से शोषण झेल रही छात्राएं, नाम काटने का डर दिखाता था शिक्षक, शिक्षिका ने पता चलने पर दबाया मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link