Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 19, 2023

Primary ka master: विद्यालय में प्रधानाचार्य को पीटकर किया घायल

 ● आसपुर देवसरा के सैफाबाद की घटना


● चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामदुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज सैफाबाद के प्रधानाचार्य को बाजार के ही दबंगों ने विद्यालय परिसर में घुसकर लकड़ी के पटरी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई है। प्रधानाचार्य की ओर से दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।


रामदुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज में शिवकुमार तिवारी पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी प्रधानाचार्य हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने आरोपित किया है कि विद्यालय में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की सुबह वह निर्माण कर करवा रहे थे। विद्यालय के ही मुख्य मार्ग पर पूर्वी गेट के सामने 6 माह पूर्व बाजार के ही सुनील कुमार व अनिल कुमार ने एक ट्रक गिट्टी गिरा दी थी। उस समय उन्होंने गिट्टी विद्यालय के सामने से जल्द हटवाने की बात कही थी। छह माह का समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने गिट्टी नहीं हटवाया। रविवार को उनसे जब इसे हटाने के लिए कहा गया तो वह धमकाने लगे। कहा कि गिट्टी हटाने का नाम लोगों तो नौकरी नहीं करने दूंगा। दोनों का आक्रामक तेवर देख प्रधानाचार्य विद्यालय परिसर में आ गए।



बताया जाता है कि दोनों दबंग दो अज्ञात साथियों के साथ विद्यालय परिसर में घुस आए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए प्रधानाचार्य की लकड़ी के पट्टे से जमकर पिटाई की। घुटने में गंभीर चोट की वजह से वह चल नहीं पा रहे हैं। हल्ला गुहार पर विद्यालय के ही शैलेंद्र सिंह व श्याम नारायण मौके पर पहुंचे। आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। सैफाबाद पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Primary ka master: विद्यालय में प्रधानाचार्य को पीटकर किया घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link