Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 22, 2023

Primary ka master: हादसे में महिला शिक्षा मित्र की मौत, पति घायल

 झुंसी । थाने के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। थरवई में गारापुर निवासी अवधेश मौर्या किसान हैं। उनकी पत्नी कुसुम मौर्या ( 42 ) शिक्षा मित्र थीं। शाम को अवधेश कुसुम के साथ एसआरएन गए थे।



 वापसी में शास्त्री पुल की ढलान पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति- पत्नी दोनों घायल हो गए। दोनों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।


Primary ka master: हादसे में महिला शिक्षा मित्र की मौत, पति घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link