Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 13, 2023

शिक्षिकाओं से हाथापाई पर आटा ने खोला मोर्चा

 प्रयागराज। शिक्षिकाओं से हाथापाई पर शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। विज्ञान संकाय स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (आटा) की आपात बैठक हुई। शिक्षकों ने कला संकाय परिसर में अराजक तत्वों द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध भयानक हिंसा, तोड़फोड़, लूटपाट एवं गालीगलौज तथा पूरे परिसर को अशांत करने की घटना की घोर निंदा की गई।



शिक्षकों का कहना है कि अराजक तत्वों ने संस्कृत विभाग की शिक्षिकाओं के ऊपर ईट-पत्थरों, रॉड आदि से हमला किया और उनके आभूषण एवं पैसे छीने। पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना में संलिप्त अराजक तत्वों को चिह्नित करके 48 घंटे के अंदर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

शिक्षिकाओं से हाथापाई पर आटा ने खोला मोर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link