Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 12, 2023

बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत

 बरेली/बदायूं। मंडल के जिलों में बुधवार शाम से पहली बार मानसून की सक्रियता देखने को मिली। बदायूं में बृहस्पतिवार को दिनभर हुई बारिश के बीच बिजली गिरने से कक्षा छह की छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में शारदा और शाहजहांपुर में भैंसी समेत अन्य नदियां भी उफना गईं।



बदायूं के उसहैत इलाके में नगासी गांव निवासी राजपाल की बेटी अंशिका (12) पर स्कूल से लौटते समय बिजली गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बच्चे थोड़ी दूर होने से बाल-बाल बचे। इसी इलाके में बिजली गिरने से गांव मुगरिया नगला निवासी बबलू यादव (22) और राजीव यादव (25) की जान चली गई। राजीव यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह गांव लौट रहे थे। उसहैत में बस से उतरने के बाद गांव के ही बबलू के साथ वह बाइक से गांव आ रहे थे। रास्ते में दुर्जन नगला मोड़ पर पहुंचते ही उन पर बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत गई।

बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link