Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 12, 2023

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे IAS अधिकारी ने शिक्षक को कहा 'मोटा हाथी Idiot'... सामने आया वायरल वीडियो

 बिहार के कड़क IAS केके पाठक स्कूलों का निरीक्षण करने वैशाली जिले में पहुंचे थे. इस दौरान एक स्कूल में निरीक्षण के समय KK पाठक ने टीचर को 'मोटा हाथी... IDIOT' कह दिया. वैशाली में स्कूल की हालत पर टीचरों और अधिकारिओ पर भड़क उठे.



बिहार के IAS अधिकारी केके पाठक के कड़क अंदाज के कई किस्से हैं. शिक्षा महकमे की कमान संभालने के बाद KK पाठक का अंदाज कुछ और सख्त हो गया है. स्कूलों की हालत देखने निकले आईएएस केके पाठक का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक हड़काने वाले अंदाज में दिख रहे हैं.

दरअसल, शुक्रवार को केके पाठक वैशाली जिले में स्कूलों के निरीक्षण पर निकले थे. इस दौरान केके पाठक ने एक टीचर को IDIOT और मोटा हाथी कह दिया और भड़क उठे. केके पाठक हाजीपुर और राजापाकड़ के स्कूलों के निरीक्षण पर थे. हाजीपुर प्रखंड के सेनदुआरी मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव केके पाठक की नजर स्कूल के एक बंद कमरे पर गई.

देखें यह वीडियो👇


केके पाठक ने स्कूल का कमरा खुलवाया, उसमें खेलकूद का सामान था. खेलकूद के सामान का हाल देख मुख्य सचिव केके पाठक भड़क गए. उन्होंने प्रिंसिपल से खेलकूद का सामान बाहर निकलवाने को कहा. इस पर प्रिंसिपल ने जब कहा कि सर कुछ नहीं है तो पाठक भड़क गए और प्रिंसिपल की क्लास लगा दी.


KK पाठक के गुस्से से बचने को लेकर कुछ टीचर कोने में खड़े थे. जब पाठक की नजर खड़े टीचर पर पड़ी तो वे भड़क गए. उन्होंने कोने में खड़े टीचर को मोटा हाथी और IDIOT कहकर लताड़ दिया और टीचर को प्रिंसिपल की मदद करने के साथ ही जल्दी से सामान

 निकालने को कहा.

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे IAS अधिकारी ने शिक्षक को कहा 'मोटा हाथी Idiot'... सामने आया वायरल वीडियो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link