Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 12, 2023

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेंगे 2.38 लाख टैबलेट

 प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए 2.38 लाख शिक्षकों को टैबलेट वितरित करेगा। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के 22260 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है।


बेसिक शिक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी संदेश में जानकारी दी है। प्रदेश के 3176 उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 880 विकासखंडों में इसी साल शासन की निधि से आईसीटी लैब तैयार कराई जाएगी।



ऑपरेशन कायाकल्प 2.0 के तहत प्रदेश में पहले से संचालित एक से 8वीं तक के 4000 परिषदीय विद्यालयों में तीन साल में कम्प्यूटर, साइंस लैब, लाइब्रेरी स्टॉफ रूम आदि की सुविधा के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए स्कूलों में शिक्षकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षणिक सामग्री, आकर्षक पोस्टर्स, वार्तालाप चार्ट, गणित किट, विज्ञान किट आदि उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेंगे 2.38 लाख टैबलेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link