Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 12, 2023

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट

 लखनऊ। विधान परिषद में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया। वे शिक्षामित्रों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।


सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि कम मानदेय के कारण करीब 9 हजार शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा के सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह आंकड़ा भरोसेमंद नहीं है। इस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. मान सिंह यादव जानकारी का स्रोत बताएं। अगर यह जानकारी ठीक न हो तो सदन में कही अपनी बात वापस लें।



जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नियुक्ति की प्रकृति एवं शर्तें भिन्न होने से कार्य भी अलग-अलग हैं। इसलिए शिक्षामित्रों की अन्य सहायक अध्यापकों से तुलना करना औचित्यपूर्ण नहीं है। भाजपा के अशोक कटारिया ने कहा कि दोनों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अलग-अलग है। इस पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद सपा सदस्यों ने सदन से बाहर चले गए।

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link