Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 12, 2023

कल जिलाधिकारी महोदय प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, खुले रहेंगे सभी स्कूल

 जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ के आदेश के क्रम में हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 13-08-2023 को राजकीय इण्टर कालेज, प्रतापगढ से प्रातः 9.00 बजे से प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रभातफेरी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा । रैली राजकीय इण्टर कालेज से चलकर कम्पनी गार्डेन में समाप्त होगी ।


उक्त के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि विकास खण्ड-सदर एवं नगर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं एवं अन्य विकास खण्ड के 50 प्रतिशत शिक्षक / शिक्षिकाओं की सूची बनाकर अपने स्तर से निर्देशित करते हुए उनकी उपस्थिति प्रातः 8.30 बजे राजकीय इण्टर कालेज, प्रतापगढ़ में सुनिश्चित करायें ।

कम्पोजिट विद्यालय शंकर दयाल नगर क्षेत्र की गाइड की टीम व उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारपुर विकास क्षेत्र-गौरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरागुलाब सिंह विकास खण्ड-मान्धाता के बच्चों द्वारा महापुरूषों के वेशभूषा में तैयार होकर रैली के सबसे आगे चलेगें ।



कल जिलाधिकारी महोदय प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, खुले रहेंगे सभी स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link