Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 14, 2023

Primary ka master: निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक, 32 का रोका वेतन

 बलरामपुर : जिले के सभी ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने छह से 10 अक्टूबर तक कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए ने सभी 32 लोगों का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी



कल्पना देवी ने बताया कि छह से नौ अक्टूबर तक खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह शिक्षामित्र, चार अनुदेशक व तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह 10 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण में 14 शिक्षामित्र, दो अनुदेशक व तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों को नो वर्क नो पे के आधार पर उस दिन का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।

Primary ka master: निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक, 32 का रोका वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link