Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 14, 2023

Primary ka master: बेहोश होकर गिरे सेवानिवृत्त शिक्षक, मौत

 


अछल्दा। विकास खंड के गांव सैऊपुर में सेवानिवृत्त अध्यापक बत्तूलाल राजपूत अपने नाती दुर्गेश प्रसाद के साथ मोपेड से कस्बा के एक प्राइवेट डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के लिए आये थे। इंजेक्शन लगवाने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में सीने में तेज दर्द होने लगा और सेवानिवृत्त अध्यापक बत्तू लाल राजपूत निवासी सेऊपुर थाना फफूंद बेहोश हो गए। नाती दुर्गेश प्रसाद ने बाबा के बेहोश होने की सूचना पिता तेज प्रताप को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी अछल्दा पहुंचे। जहां डॉ. अमर दीप ने अध्यापक बत्तू लाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव निकल गए। मृतक के पुत्र तेजप्रताप ने बताया पिता को हार्ट अटैक पहले आया था। जिसका इलाज इटावा में चल रहा था। उन्हीं की दी गई दवा का इंजेक्शन लगवाने के लिए अछल्दा में डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में गिर कर बेहोश हो गए। सीएससी अछल्दा के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पाता चौकी पुलिस ने पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। (संवाद

Primary ka master: बेहोश होकर गिरे सेवानिवृत्त शिक्षक, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link