भटनी। डुमरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका विद्यावती देवी का निधन 27 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया। उनके निधन पर परिषदीय शिक्षकों ने आर्थिक सहायता एकत्रित की। बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल तथा मंत्री रामनिवास यादव के साथ शिक्षक विद्यावती देवी के गांव पिपरा दीक्षित पहुंचे। जहां उनके पति दुर्गा प्रसाद को एकत्रित की गई सहायता एक लाख 12 हजार 900 की राशि सौंपी। इस दौरान सुरेश यादव, प्रमोद कुशवाहा, कौशलेंद्र मिश्र, नंद प्रकाश मौर्य, राजीव रंजन मिश्र, मारुति नंदन आदि मौजूद रहे। संवाद

