Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 8, 2023

विद्यार्थियों का यू-डायस पर दर्ज होगा स्वास्थ्य विवरण

 हरदोई। भारत सरकार के यू- डायस प्लस पोर्टल पर इस बार विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विवरण भी दर्ज किया जाएगा। इसमें ब्लड ग्रुप, लंबाई व वजन दर्ज होगा। अभिभावक बच्चों का स्वास्थ्य विवरण जुटाने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

भारत सरकार यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू-डाइस) पोर्टल पर प्रति वर्ष कक्षा एक से 12 तक विद्यार्थियों का विवरण दर्ज किया जाता है। जिले में 5854 विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें बेसिक, एडेड, माध्यमिक, वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। लगभग आठ लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी का डाटा पोर्टल पर अपलोड होना है।



अभी तक बच्चे का नाम, पता, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर आदि दर्ज किया जाता था। लेकिन इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। इस वर्ष शासन के निर्देश पर विवरण में विद्यार्थियों का ब्लड ग्रुप, लंबाई और वजन भी दर्ज होगा। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विवरण दर्ज कराने के लिए स्कूलों से जानकारी मांगी जा रही है।



आवश्यकता पर उपलब्ध कराया जा सकता है ब्लड

विभागीय अधिकारियों की माने तो विद्यालय में आने वाले बच्चों का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाए या ब्लड की आवश्यकता पड़ जाए, तो उन्हें तत्काल स्वास्थ्य विवरण के अनुसार उपचार दिया जा सकेगा।


यू-डायस पर विद्यार्थियों के विवरण में ब्लड ग्रुप, लंबाई और वजन आदि का विवरण दर्ज किया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को यू-डायस पर विवरण फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।


- बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक

विद्यार्थियों का यू-डायस पर दर्ज होगा स्वास्थ्य विवरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link