Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

चुनाव में लगे कर्मियों को बढ़ा मानदेय अप्रैल से, इतना बढ़ा

 लखनऊ। आउटसोर्स कर्मियों को एक अप्रैल से बढ़ा मानदेय मिलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैनात किए गए कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। इनमें सीईओ कार्यालय की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किए गए दो-दो कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला मुख्यालयों में तैनात प्रोग्रामर व चपरासी शामिल हैं। मई में मिलने वाला अप्रैल का मानदेय नई दरों के अनुसार मिलेगा। अन्य विभागों में भी मानदेय बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 



इतना बढ़ा : अभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को 15600 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। अब ईपीएफ सहित इन्हें 23000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। प्रोग्रामरों को अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार 25000 रुपये से 26000 रुपये मानदेय दिया जाता है। अब 29000 रुपये मासिक मानेदय मिलेगा। चपरासियों को 12900 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। अब एक अप्रैल से लागू होने वाली व्यवस्था के तहत इन्हें 18000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा


चुनाव में लगे कर्मियों को बढ़ा मानदेय अप्रैल से, इतना बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link