Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

नहीं नजर आया चांद देशभर में 21 को मनाई जाएगी ईद

नहीं नजर आया चांद देशभर में 21 को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक ईद का त्योहार भारत में शनिवार को मनाया जाएगा। दिल्ली में जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी व फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को चांद दिखने की पुष्टि नहीं होने से शुक्रवार को रमजान का आखिरी व 30वां रोजा होगा। दोनों ने ईद को भाईचारे व सौहार्द का त्योहार बताते हुए कहा कि इस मौके पर देश में प्रेम और एकता और मजबूत हो, यही दुआ की जाती है।



दिल्ली हाईकोर्ट ने ईद के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जाए, जिससे लोग सुरक्षित महसूस करें व त्योहार शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से मनाया जा सके

नहीं नजर आया चांद देशभर में 21 को मनाई जाएगी ईद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link