Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

बीईओ समेत नौ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

रामपुर की बीईओ समेत नौ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार



राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली इनोवेशन व बेस्ट प्रैक्टिसेज लागू करने वाले शिक्षाधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यूपी के चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के लिए सोनभद्र के बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, कौशांबी के बीएसए डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, कन्नौज के बीएसए संदीप कुमार, गौतमबुद्ध नगर के बीईओ मोहम्मद राशिद, रामपुर की बीईओ बबिता सिंह, हरदोई के बीईओ डा. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज के बीईओ क्षमा शंकर


रामपुर की बीईओ बबिता सिंह का भी चयन पांडेय और वाराणसी के बीईओ संजय कुमार यादव शामिल हैं। चयनित किए गए इन शिक्षाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों व ब्लॉक स्तर पर नव प्रयोग व सर्वश्रेष्ठ कार्यों के साथ सुशासन को लागू करने में प्राथमिकता दी, जो दूसरों के लिए भी नजीर बनकर सामने आया है। ऐसे में इन शिक्षाधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एनओसी व विजलेंस मंजूरी दे दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बीईओ समेत नौ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link