Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

अब केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में आरटीई से भी होंगे प्रवेश

अब केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में आरटीई से भी होंगे प्रवेश

लखनऊ। प्रदेश में निजी स्कूलों में शिक्षक) का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दाखिला न पाने वाले बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश का अवसर खुल गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए पहली कक्षा में दाखिले की छूट के साथ ही ऑनलाइन प्रवेश आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है।


अलीगंज केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद दूबे के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा और बालवाटिका में प्रवेश के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। प्रवेश आवेदन निशुल्क हैं। अभिभावक admission.kvs.gov.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।




पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए।




दिव्यांगजनों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी। बालवाटिका में प्रवेश के लिए उम्र तीन से पांच वर्ष होनी चाहिए। 






 दो अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन




केंद्रीय विद्यालयों में संचालित बालवाटिका एक व तीन और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 20 मार्च से दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 8 अप्रैल को पंजीकृत विद्यार्थियों की चयन व प्रतीक्षित अंतरिम सूची जारी की जाएगी। 21 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन दो अप्रैल से : बालवाटिका-2, कक्षा-2 व अन्य कक्षाओं में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दो अप्रैल से ऑफलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालय की ओर से खाली सीटों का ब्योरा दिया जाएगा। आठ अप्रैल तक आवेदन, 13 अप्रैल को चयन सूची और 15 अप्रैल से प्रवेश शुरू होंगे



अब केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में आरटीई से भी होंगे प्रवेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link