Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

जिले में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, बोर्ड परीक्षा में कक्षा के बाहर बातें करने पर निलंबित

उरई में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, बोर्ड परीक्षा में कक्षा के बाहर बातें करने पर निलंबित



हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में राजकीय इंटर कालेज मुसमरिया में ड्यूटी के समय कक्षा के बाहर खड़े होकर बातें कर रहे दो सहायक अध्यापकों निलंबित कर दिया गया है। दोनों शिक्षक महेवा ब्लाक के नेहरू औद्योगिक इंटर कालेज सरसई में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। स्कूल प्रबंधक की ओर से कार्रवाई करते हुए इसका पत्र डीआइओएस को भेजा गया है। दोनों शिक्षकों के कक्षा में बाहर खड़े होने की जानकारी सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम लखनऊ को मिलने पर संबंधित कालेज को सूचना दी गई थी।

इस बार बोर्ड परीक्षा की निगरानी कैमरों के माध्यम से सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम से भी हो रही है। 20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का पेपर था। जिसमें नेहरू औद्योगिक इंटर कालेज सरसई के सहायक अध्यापक तेज सिंह व धीरेंद्र सिंह की ड्यूटी राजकीय इंटर कालेज मुसमरिया में कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी थी। एक ही विद्यालय के अध्यापक होने के कारण परीक्षा के दौरान दोनों शिक्षक कक्ष के बाद खड़े होकर बातें करने लगे।


शिक्षकों की ओर से इस तरह हो रही लापरवाही का पता कैमरा फुटेज से कंट्रोल रूम लखनऊ को मिलने पर तुरंत संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव को फोन करके सूचना दी गई कि दो कक्ष निरीक्षक कक्षा में नहीं हैं, वह बाहर बातें कर रहे हैं। इस पर प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर पहुंचे तो दोनों अध्यापक बातें करते मिले थे।

प्रधानाचार्य ने जब उन्हें कक्ष में जाने को कहा तो वह झगड़ने लगे। इस पर प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित व नेहरू औद्योगिक इंटर कालेज सरसई के प्रबंधक वैभव गुर्जर को फोन करके जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जांच कराने के बाद सोमवार को प्रबंधक वैभव गुर्जर ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को संस्तुति के लिए पत्र भेज दिया।

जिले में दो शिक्षकों पर गिरी गाज, बोर्ड परीक्षा में कक्षा के बाहर बातें करने पर निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link