Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

प्रधानाचार्य बनाए गए 100 प्रवक्ताओं की पदोन्नति रद्द

 प्रधानाचार्य बनाए गए 100 प्रवक्ताओं की पदोन्नति रद्द

समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूलों में 100 प्रवक्ताओं की गलत ढंग से प्रधानाचार्य के पद पर हुई प्रोन्नति को रद कर दिया गया है।


नियम विपरीत प्रवक्ता पद से सीधे प्रधानाचार्य पर प्रोन्नति किए जाने पर शासन ने सख्त नाराजगी जताई है। समाजकल्याणविभागकेउपनिदेशक जे. राम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग यूपी में 101 जयप्रकाशनारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित कर रहा है। यहां कार्यरत करीब 100 प्रवक्ताओं




को प्रधानाचार्य पर दो वर्ष पूर्व प्रोन्नति दी गई। प्रवक्ताओं को 4800 रुपये पे ग्रेड से सीधे 7600 रुपये पे ग्रेड के प्रधानाचार्य पर प्रोन्नति दी गई। इसका प्रस्ताव 11 जनवरी 2024 को भेजा गया और उस समय इस पद पर प्रोन्नति के लिए पोषक संवर्ग भी उपलब्ध नहीं था। नियम के अनुसार, इन्हें पहले उप प्रधानाचार्य बनाना चाहिए था, फिर प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति किया जाना चाहिए था।



प्रधानाचार्य बनाए गए 100 प्रवक्ताओं की पदोन्नति रद्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link