Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 20, 2026

दो ब्लाकों में एक भी विद्यालय निपुण नहीं, कई में केवल एक प्रतिशत

 सीतापुरः निपुण

घोषित किए गए विद्यालयों की सूची बुधवार को जारी हुई थी। इसमें सीतापुर 37वें स्थान पर है। सूची में तकनीकी त्रुटि होने का अंदेशा है। किसी-किसी ब्लाक में एक भी विद्यालय निपुण घोषित नहीं है। कई जगह संख्या एक फीसद ही है।



इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि निपुण विद्यालयों की सूची तैयार करने में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई है। इसकी सूची दोबारा संशोधित कर जारी की जाएगी।


खैराबाद ब्लाक में एक भी विद्यालय निपुण घोषित नहीं है। यहां के प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर, कंपोजिट विद्यालय जमैयतपुर जैसे विद्यालय आदर्श हैं। इस तरह के ब्लाक में कई विद्यालय हैं। मछरेहटा का भी एक विद्यालय


सूची में नहीं है। जमैयतपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र पांडेय ने कहा कि सूची को देखकर आश्चर्य हुआ है। अवश्य इसमें त्रुटि है।


जारी की गई सूची में सकरन ब्लाक में 135 विद्यालयों में 67, पहला में 153 में 71, रामपुर मथुरा में 158 में 74, महोली में 136 में 54, मिश्रिख में 137 में 37, रेउसा में 161 में 42, नगर क्षेत्र मिश्रिख में छह में एक, नगर क्षेत्र सीतापुर में 28 में चार, पिसावां में 181 में 30, सिधौली में 153 में 19, महमूदाबाद में 138 में 16, लहरपुर में 132 में 13, परसेंडी में 161 में छह, बिसवां में 169 में दो, ऐलिया में 149 में दो, गोंदलामऊ में 148 में दो, हरगांव में 164 में तीन, कसमंडा में 141 में दो, बेहटा में 145 में एक विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।

दो ब्लाकों में एक भी विद्यालय निपुण नहीं, कई में केवल एक प्रतिशत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link