Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 9, 2023

Uttar Pradesh: UP के लोगों को रास नहीं आ रहा बिहार ! BPSC से शिक्षक बने अभ्यर्थी देने लगे इस्तीफा, बताई वजह

 पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां बीपीएससी द्वारा हाल ही में नियुक्त गए शिक्षकों द्वारा इस्तीफा देने की सिलसिला शुरू हो चुका है. बिहार में बड़ी संख्या में यूपी के रहने वाले शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है. पोस्टिंग के कुछ दिनों बाद से ही इन नवनियुक्त शिक्षकों का इस्तीफा शुरू हो गया है. बात अगर संख्या की करें तो समस्तीपुर जिला में एक साथ 30 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है तो वहीं मुजफ्फरपुर में 17 शिक्षकों का इस्तीफा विभाग को मिला है. बेगूसराय में भी 4 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है, वहीं मधुबनी में 1 शिक्षक ने इस्तीफा दिया है.



हालांकि डीईओ ने अभी इन नव नियुक्त शिक्षकों द्वारा दिए गए इस्तीफों को मंजूर नहीं किया है. मुजफ्फरपुर में यूपी के शिक्षकों ने इस्तीफा देने का कारण केंद्रीय विद्यालय और दूसरी नौकरी लगने का बताया है. शिक्षकों के इस्तीफे के कारण बड़े पैमाने पर फिर से स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली होने लगे हैं. ग्रामीण और सुदूर इलाकों में पोस्टिंग भी इस्तीफे का कारण बताया जा रहा है.


माना जा रहा है कि आगे और भी शिक्षकों का इस्तीफा हो सकता है इसकी संभावना है. इसको लेकर संबंधित जिलों के डीईओ ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजना शुरू कर दिया है. मालूम हो कि बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा को पास कर काफी संख्या में यूपी के रहन वाले लोग भी बिहार में शिक्षक बने थे लेकिन इस्तीफों के कारण फिर से कई स्कूलों में टीचर की कमी का मसला ज्यों का त्यों बना रह जाएगा.

Uttar Pradesh: UP के लोगों को रास नहीं आ रहा बिहार ! BPSC से शिक्षक बने अभ्यर्थी देने लगे इस्तीफा, बताई वजह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link