बीएलओ व सुपरवाइजर का पारिश्रमिक आया
कन्नौज। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जनपद में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को पारिश्रमिक देने के लिए 18,39,500 की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है। इससे 1598 बीएलओ एवं 161 सुपरवाइजर को मानदेय भुगतान किया जाएगा।
बताया गया कि बीएलओ को 1000 तथा प्रति सुपरवाइजर को 1500 की दर से पारिश्रमिक भुगतान खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। (संवाद)

