Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 8, 2024

बीएसए से मिलने आएं तो आधार कार्ड साथ लाएं..

 मथुरा। आप किसी कार्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जा रहे हैं तो अपने साथ कोई न कोई पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं, क्योंकि इस संबंध में बीएसए ने अपने कार्यालय पर आदेश पत्र चस्पा करा दिया ह



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए सुनील दत्त द्वारा एक आदेश पत्र चस्पा किया गया है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा से मिलने के लिए आने वाले सभी आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि उन्हें निर्धारित रजिस्टर पर एंट्री व हस्ताक्षर करते हुए अपना फोटो पहचन पत्र, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही मिलने की अनुमति प्रदान की जाएगी।


इस अजीबो गरीब आदेश की प्रति कार्यालय पर चस्पा होते ही इसकी विभाग में चर्चा होनी लगी। इस संबंध में बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उन्हें बीते कुछ समय से तरह-तरह की धमकियां मिल रहीं हैं, जिसे देखते हुए पूर्व में प्रशासन द्वारा उन्हें गनर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

बीएसए से मिलने आएं तो आधार कार्ड साथ लाएं.. Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link