Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 21, 2024

Bihar news: एमडीएम घोटाले में वेंडर को किया गया गिरफ्तार

 जिले के सुप्पी प्रखंड में नवंबर 2022 में हुई एमडीएम घोटाले के मामले में दोषी वेंडर सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि सुभाष की पत्नी प्रखंड के ही एक विद्यालय में कार्यरत है। सूचना मिला कि सुभाष अपने पत्नी से मिलने आया हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही सुभाष विद्यालय के छत से कूदकर कर भागने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस बलों ने उसे पकड़ लिया। कागजी प्रक्रिया के बाद सुभाष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि सुभाष के विरुद्ध अक्टूबर 2023 में बीईओ शंभू सिंह ने तत्कालीन बीआरपी बीआरपी रीतेश रंजन व वेंडर सुभाष कुमार के विरुद्ध सुप्पी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बीईओ ने प्राथमिकी में बताया था कि तत्कालीन बीआरपी व भेंडर द्वारा फर्जीवाड़ा कर सुप्पी प्रखंड के 29 स्कूलों के खाता से अवैध रूप से 17, 86, 574 रुपये की निकासी कर ली गई है। रीतेश रंजन सुप्पी प्रखंड में मध्याह्न भोजन साधन सेवी के पद पर अक्टूबर 2022 तक कार्यरत थे।



सुभाष कुमार स्कूलों को मध्याह्न भोजन के सामान की आपूर्तिकर्ता थे। स्कूलों द्वारा व्यय की गई राशि का भुगतान रीतेश रंजन द्वारा एप्रूव करने के बाद भेंडर सुभाष कुमार के खाते में होता था। इसी क्रम में इन दोनों द्वारा फर्जी विपत्र का निर्माण करते हुए, फर्जी ढंग से भुगतान सुभाष फूड प्रोडक्ट के खाते में किया गया है। 

Bihar news: एमडीएम घोटाले में वेंडर को किया गया गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link