Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 23, 2024

शिक्षक भर्ती के 12460 चयनितों को अगले माह आवंटित होंगे स्कूल

 प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के चयनितों को अगले माह विद्यालय आवंटित किए जा सकते हैं। इससे पहले सभी बीएसए से मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों, विद्यार्थियों की संख्या व अन्य विवरण अपडेट करने को कहा गया है। यह प्रक्रिया इसी महीने पूरी की जाएगी। उसके बाद चयनितों को विद्यालयों आवंटित किए जाएंगे।



12,460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 15 दिसंबर 2016 को जारी किया गया था। इस भर्ती में चयनित हुए 5856 अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है, जबकि अन्य को 2018 में नियुक्ति मिल गई है। बचे अभ्यर्थियों को अब विद्यालय आवंटित किए जाने की तैयारी है.


लेकिन मानव संपदा पोर्टल अपडेट नहीं है। इसलिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने सभी बीएसए को मानव संपदा पोर्टल अपडेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देशित किया कि पोर्टल पर विद्यालय का यूडाइस कोड, छात्र संख्या, शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षामित्रों का विवरण, बंद एवं एकल विद्यालय का विवरण भरना है। इसके अलावा संविलियन विद्यालयों से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर देनी है। इस प्रक्रिया को 30 मई तक करना होगा। चयनितों को पहले चरण में एकल विद्यालयों में भेजा जाएगा। एकल विद्यालय के पद भरने के बाद अन्य विद्यालयों में भेजा

 जाएगा।

शिक्षक भर्ती के 12460 चयनितों को अगले माह आवंटित होंगे स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link