Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 23, 2024

शिक्षकों के बकाया का बजट क्यों नहीं आया

 शिक्षकों के बकाया का बजट क्यों नहीं आया'



प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बजट के अभाव में वेतन भुगतान रुके होने पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने पूछा है कि इस वित्तीय वर्ष में डेढ़ माह बीतने के बाद भी अब तक इन शिक्षकों के बकाया वेतन का बजट क्यों नहीं रिलीज हुआ। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने सहारनपुर एवं महाराजगंज के अध्यापकों को वेतन भुगतान करने के आदेश की अवहेलना के मामले में दिया है।



कोर्ट ने निदेशालय के वित्त नियंत्रक शिवेंद्र सिंह को 30 मई को हाजिर रहने का आदेश दिया है। बीएसए सहारनपुर डॉ विनीता एवं महाराजगंज श्रवण गुप्ता और उनके कार्यालय के लेखाधिकारी वित्त क्रमशः इंद्रेश कुमार एवं विश्वनाथ को उपस्थिति से छूट दे दी है।

शिक्षकों के बकाया का बजट क्यों नहीं आया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link