Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 23, 2024

Primary ka master Bihar: महिला स्कूल टीचर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग ठेकेदार पर हत्या का आरोप, जांच शुरू

 बिहार : महिला स्कूल टीचर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग ठेकेदार पर हत्या का आरोप, जांच शुरू


पटना। बिहार के कटिहार में महिला स्कूल टीचर की बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।



प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पकड़िया गांव में मंगलवार सुबह हुए इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कहा, बदमाशों ने कुमारी यशोदा पर उस वक्त हमला किया, जब वह स्कूल जा रही थीं। उनके परिजनों ने गांव के ही एक ठेकेदार हलचल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। दावा है


कि कुछ दिनों पहले गांव की पंचायत के दौरान यशोदा ने उसे

फटकार लगाई थी। उसी का बदला लेने के लिए हलचल ने इस

वारदात को अंजाम दिया। एक अधिकारी ने कहा, घटना की

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में

लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला दर्ज कर

सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ब्यूरो

Primary ka master Bihar: महिला स्कूल टीचर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग ठेकेदार पर हत्या का आरोप, जांच शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link