Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Bihar news: ट्रेनिंग नहीं लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार

 PATNA : जिले के सरकारी स्कूलों के वैसे शिक्षक जो सत्र 2023-24 में छह दिनों की शिक्षक


ट्रेनिग में शामिल नहीं हुए हैं उनकी सूची जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयार की जा रही है. नियमानुसार कक्षा एक से 12 वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले वैसे शिक्षक जो किसी कारणवश ट्रेनिंग प्राप्त नहीं किया, उन्हें छह दिनों की आवासीय ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है. शिक्षकों की सूची तैयार किए जाने के बाद जिले के विभिन्न



ट्रेनिंग सेंटर पर दो या तीन शिफ्ट में शिक्षकों को ट्रेनिग दी जाएगी. शिक्षकों की ट्रेनिंग जून माह में आयोजित की जाएगी. इस ट्रेनिंग शिविर में छूटे हुए सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग प्राप्त करना अनिवार्य है. ट्रेनिंग प्राप्त नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभाग की ओर से वेतन कटौती करने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Bihar news: ट्रेनिंग नहीं लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link