तेज धूप व गर्म हवा के बीच स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक डॉ. अविनाश कुमार (57) अमर की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे औराई प्रखंड अंतर्गत मटिहानी हाईस्कूल में इतिहास के शिक्षक थे। प्राचार्य खुर्शीद आलम ने बताया कि विशेष कक्षा संपन्न होने के बाद दोपहर 1 बजे के आसपास वे बाइक से मुजफ्फरपुर शहर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। एसकेएमसीएच ओवरब्रिज के निकट अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने फोन कर सहकर्मियों को सूचना दी। भागे-भागे वे लोग वहां पहुंचे और
एसकेएमसीएस ले गए, लेकिन आईसीयू में उनकी मौत हो गई। मूल रूप से रामपुरहरि थाना अंतर्गत नरमा कफेन के रहने वाले राघव प्रसाद सिंह के वे पुत्र थे और सिकंदरपुर में उनका आवास है। 2014 से ही विद्यालय में प्लस टू कक्षा में इतिहास के शिक्षक थे, जबकि उनकी पत्नी कुमारी अर्चना सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बाल विकास परियोजना में पर्यवेक्षिका है। उनके एक पुत्र आरूणी बसु और एक पुत्री इरा श्री आर्या हैं। शिक्षक आलोक प्रकाश, रूपेश कुमार, रेहान अहमद, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, वेद प्रकाश, संतोष, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, रत्नेश कुमार, दीपक कुमार समेत शिक्षकों ने दुख व्यक्त किया है। शिक्षक संघ के प्रभात रंजन कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार समेत शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी।

