Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Primary ka master Bihar: विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर 48 शिक्षकों का वेतन कटा

 जासं, पटना : शिक्षा विभाग ने



विद्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर पटना जिले के 48 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है और कहा है यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पत्र के अनुसार, विद्यालय निरीक्षण के दौरान 24 अप्रैल को 21 शिक्षक और 25 अप्रैल को 27 शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वर्तमान में सभी सरकारी विद्यालय में पढ़ने में कमजोर बच्चों के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसमें शिक्षकों को उपस्थित रहना अनिवार्य है। पदाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। डीईओ ने कहा है कि प्रतिदिन शिक्षकों को मिशन दक्ष और विशेष कक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। प्रतिदिन की रिपोर्ट निरीक्षण पदाधिकारी जिला कार्यालय को देंगे। इससे पहले डीईओ द्वारा प्रतिदिन 10 विद्यालय का निरीक्षण नहीं करने पर जिले के आठ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सहित 230 विद्यालय निरीक्षण कर्मी का सात दिनों का वेतन कटा गया था।

Primary ka master Bihar: विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर 48 शिक्षकों का वेतन कटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link