Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Primary ka master Bihar: स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 8 शिक्षकों से शो-कॉज

 जिले में निरीक्षण के दौरान कई तरह की अनियमित पाई जा रही है। इसको लेकर 14 स्कूलों के हेडमास्टरों पर से जवाब तलब किया गया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए आठ शिक्षकों पर भी शो कॉज किया गया है। इन शिक्षकों का एक दिन के वेतन कटौती का आदेश दिया गया है। हेडमास्टर और शिक्षकों से दो दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामापली उर्दू के हेड मास्टर मोहम्मद मैरीन से जवाब तलब किया है। डीईओ ने कहा कि 28 अप्रैल को सुबह 8:15 पर विद्यालय में एमडीएम बंद पाया गया था। कोई अभिलेख भी संधारित नहीं था। मदरसा इस्लामिया बभनौली मैरवा के हेडमास्टर साहेब हुसैन से जवाब तलब किया गया है। सुबह 9:30 बजे निरीक्षण के क्रम में एमडीएम पर बंद पाया गया था। कोई अभिलेख भी नहीं मिला था। मदरसा हमीदिया सेराजुल उलूम मैरवा के हेड मास्टर शमशाद आलम से जवाब तलब किया गया है। 9:30 बजे निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई भी पंजी संधारित नहीं पाया गया था। मैरवा प्रखंड के मदरसा इस्लामिया कबीरपुर के हेड मास्टर मोहम्मद रहमत अली से जवाब तलब किया गया है। सुबह 10:15 में पाया गया कि एमडीएम पंजी में व्हाइटनर तथा कटिंग का प्रयोग किया गया है।


नामांकन पंजी किसी भी सत्र में क्लोज नहीं हुआ है। मदरसा इस्लामिया दरगाह के हेड मास्टर से जवाब तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि 10:15 में कोई भी स्कूल में अभिलेख उपलब्ध नहीं था। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगरा के हेड मास्टर शिवानंद ठाकुर से जवाब तलब किया गया है।



27 अप्रैल की सुबह 8:54 में कोई भी स्कूल में अभिलेख नहीं पाया गया। इसी तरह दरौली प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल मझौलिया के हेड मास्टर लक्ष्मण से शो कॉज गया है। सुबह 8:00 बजे उनका स्कूल बंद पाया गया था।


जबकि राजकीय मध्य विद्यालय तरीबनी के हेड मास्टर विशेश्वर प्रसाद यादव से जवाब तलब किया गया है। 8:15 पर उनके विद्यालय में कोई भी अभिलेख नहीं पाया गया।


जबकि नया प्राथमिक विद्यालय ओईनी के हेड मास्टर जितेंद्र कुमार के स्कूल का निरीक्षण 27 अप्रैल की सुबह 8:33 में किया गया। वहां एमडीएम बंद पाया गया। राजकीय मध्य विद्यालय कन्हौली की हेड मास्टर कुमारी अनीशा सिंह से भी जवाब तलब किया गया है। सुबह 9:25 में एमडीएम बन पाया गया था।

Primary ka master Bihar: स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले 8 शिक्षकों से शो-कॉज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link