Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Primary ka master Bihar: स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना की करें नियमित निगरानी

 बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्कूलों में मिड डे मील योजना को लेकर शिक्षा विभाग सख्त है। इसकी नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को मोबाइल नंबर अपडेट रखना होगा।


मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी उप निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना ) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना के प्रतिदिन अनुश्रवण के लिए दोपहर प्रणाली लागू किया गया है। इस प्रणाली के अंतर्गत विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के मोबाइल नंबर पर स्वचलित कॉल जाता है।


इसके आलोक में प्रतिदिन प्रधानाध्यापक से कई बिंदुओं पर प्रतिवेदन प्राप्त किया जाता है। रिपोर्ट में प्रतिदिन वास्तविक लाभान्वित बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की जाती है। प्रतिदिन उन विद्यालयों की संख्या प्राप्त की जाती है जो मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित नहीं हुए हैं। अगले सप्ताह के लिए खाद्य सामग्री व खाद्यान्न की उपलब्धता तथा अनुपलब्धता वाले विद्यालयों की सूची प्राप्त की जाती है। इसके अलावा अन्य कई तरह के आंकड़े को संग्रहण किया जाता है।



कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों से महत्वपूर्ण विंदुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि सभी प्रधानाध्यापकों का मोबाइल नंबर दोपहर में शत प्रतिशत अद्यतन हो। ताकि सभी विद्यालयों की जानकारी सही तरीके से प्राप्त हो सके।


डीपीओ को निर्देश दिया गया है कि कॉल नॉट कनेक्टेड, रिस्पोंडेड एंड नो आन्सर व नॉट रिस्पॉन्डेड नो आंसर करने वाले स्कूलों की समीक्षा करें। निर्देश दिया गया है कि संबंधित प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी से संपर्क कर एचएम का मोबाइल नंबर अद्यतन कराना सुनिश्चित करें।

Primary ka master Bihar: स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना की करें नियमित निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link