शिक्षक डॉ. अविनाश कुमार अमर की मौत से शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अधिक गर्मी को देखते हुए विद्यालय को बंद कर दिया जाता था. लेकिन इस बार शिक्षक को कड़ी धूप में शिक्षक को विद्यालय जाने के लिए विवश किया जा रहा है. शिक्षकों ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है. उनकी मौत पर प्रधानाध्यापक,
शिक्षक आलोक प्रकाश, रूपेश कुमार, रेहान अहमद, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, वेद प्रकाश, संतोष, चंदन कुमार, रत्नेश कुमार, दीपक कुमार समेत शिक्षकों ने दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. शिक्षक संघ के प्रभात रंजन कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार समेत शिक्षकों ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष कक्षा के नाम पर भीषण गर्मी में सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है.

