Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Primary ka master Bihar: स्कूल में अनियमितता की शिकायत पोर्टल पर करें

 सरकारी विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य बेंच डेस्क की गुणवत्ता सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती में गड़बड़ी की शिकायत अब पोर्टल पर की जा सकेगी। बता दें कि विद्यालय में उपलब्ध सुविधा में गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत आम लोग आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पोर्टल का निर्माण किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालयों में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत पक्के कमरों का निर्माण, प्री फैब कमरों का निर्माण, शौचालय, चाहरदीवारी, किचन शेड, भवन एवं कमरों का जीर्णोद्वार, बोरिंग


और विद्यालयों का सौंदर्याकरण शामिल है। कई जगहों पर गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आ रही है। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए बड़ी संख्या में बेंच डेस्क की भी खरीदारी की गई है। सरकारी विद्यालयों में कराए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य एवं आपूर्ति किए जा रहे बेंच डेस्क से संबंधित शिकायत के लिए विभाग द्वारा पोर्टल विकसित किया गया है



24 घंटे काम करेगा पोर्टल, शिकायत पर कार्रवाई

शिक्षा विभाग द्वारा गड़बड़ी की शिकायत के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पर लोगों को 24 घंटे शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि शिक्षा विभाग विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को सही करने में जुटा हुआ है। विद्यालय में सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों में कई जगहों पर मानकों की अनदेखी करते हुए काम कराया जा रहा है। विभाग द्वारा कराए जा रहे काम पर सवाल भी उठते रहे हैं। काम की गुणवत्ता सहित अन्य काम पर सवाल उठने के बाद स्थानीय स्तर पर इसका जवाब नहीं मिल पाता था। विद्यलय में आपूर्ति किए गए बेंच डेक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। जिले के विद्यालयों में बेंच डेस्क उपलब्ध कराने की योजना बनी थी ताकि सभी विद्यालयों में बेंच डेस्क पर बैठ पठन-पाठन का कार्य कर सके। कई स्कूलों में बेंच डेक्स की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इसको लेकर अक्सर छात्रों को परेशानी होती है। कहीं टूटा हुआ है तो कहीं प्रयाप्त संख्या में नहीं है। स्कूलों में बेंच डेस्क नहीं मिलने की भी शिकायत आ रही है। जिस समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाया है। कुछ मामलों में तो बगैर बेंच डेस्क की उपलब्धता के ही पहले ही भुगतान करने का मामला भी सामने आया है।


Primary ka master Bihar: स्कूल में अनियमितता की शिकायत पोर्टल पर करें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link